सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

hariyalo rajasthan अभियान राजस्थान ! जाने

हरियालो राजस्थान योजना राजस्थान सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसका उद्देश्य राज्य को हरित और सुंदर बनाना है। इस योजना के तहत, राज्य सरकार वृक्षारोपण, जल संचयन और अन्य पर्यावरण संबंधी कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। *मुख्य उद्देश्य:* - राज्य में वृक्षारोपण को बढ़ावा देना और वन क्षेत्र को बढ़ाना - जल संचयन और जल संरक्षण को प्रोत्साहित करना - पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए काम करना - राज्य को सुंदर और हरित बनाना *कार्यक्रम और गतिविधियाँ:* - वृक्षारोपण अभियान: राज्य सरकार वृक्षारोपण अभियान चला रही है, जिसमें लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। - जल संचयन: राज्य सरकार जल संचयन के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रही है, जैसे कि वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण। - पर्यावरण संरक्षण: राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रही है, जैसे कि प्रदूषण नियंत्रण और वन संरक्षण। *लाभ:* - राज्य को हरित और सुंदर बनाने में मदद मिलेगी - पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी - जल संचयन और जल संरक्षण में मदद मिलेगी - लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागर...

Brahman : full story (ब्राह्मण परिचय)

ब्राह्मण
विप्र
ब्राह्मण (आचार्य, विप्र, द्विज, द्विजोत्तम) यह वर्ण व्‍यवस्‍था का सर्वोच्च वर्ण है। एेतिहासिक रूप हिन्दु वर्ण व्‍यवस्‍था में चार वर्ण होते हैं। ब्राह्मण (आध्यात्मिकता के लिए उत्तरदायी), क्षत्रिय (धर्म रक्षक), वैश्य (व्यापारी) तथा शूद्र(सेवक, श्रमिक समाज)।
यस्क मुनि की निरुक्त के अनुसार - ब्रह्म जानाति ब्राह्मण: -- ब्राह्मण वह है जो ब्रह्म (अंतिम सत्य, ईश्वर या परम ज्ञान) को जानता है। अतः ब्राह्मण का अर्थ है - "ईश्वर का ज्ञाता"।
यद्यपि भारतीय जनसंख्या में ब्राह्मणों का प्रतिशत कम है, तथापि धर्म, संस्कॄति, कला तथा शिक्षा के क्षेत्र में इनका योगदान अपरिमित है
ब्राह्मण महत्ता : ब्राह्मण समाज का इतिहास प्राचीन भारत के वैदिक धर्म से आरंभ होता है। "मनु-स्मॄति" के अनुसार आर्यवर्त वैदिक लोगों की भूमि है। ब्राह्मण व्यवहार का मुख्य स्रोत वेद हैं। ब्राह्मणों के सभी सम्प्रदाय वेदों से प्रेरणा लेते हैं। पारंपरिक तौर पर यह विश्वास है कि वेद अपौरुषेय (किसी मानव/देवता ने नहीं लिखे) तथा अनादि हैं, बल्कि अनादि सत्य का प्राकट्य है जिनकी वैधता शाश्वत है। वेदों को श्रुति माना जाता है (श्रवण हेतु, जो मौखिक परंपरा का द्योतक है)।

धार्मिक व सांस्कॄतिक रीतियों एवं व्यवहार में विवधताओं के कारण और विभिन्न वैदिक विद्यालयों के उनके संबन्ध के चलते, आचार्य हीं ब्राह्मण हैं आज समाज में विभिन्न उपजातियों में विभाजित है। सूत्र काल में, लगभग १००० ई.पू से २०० ई॰पू॰, वैदिक अंगीकरण के आधार पर, ब्राह्मण विभिन्न शाखाओं में बटने लगे। प्रतिष्ठित विद्वानों के नेतॄत्व में, एक ही वेद की विभिन्न नामों की पृथक-पृथक शाखाएं बनने लगीं। इन प्रतिष्ठित ऋषियों की शिक्षाओं को सूत्र कहा जाता है। प्रत्येक वेद का अपना सूत्र है। सामाजिक, नैतिक तथा शास्त्रानुकूल नियमों वाले सूत्रों को धर्म सूत्र कहते हैं, आनुष्ठानिक वालों को श्रौत सूत्र तथा घरेलू विधिशास्त्रों की व्याख्या करने वालों को गॄह् सूत्र कहा जाता है। सूत्र सामान्यतः पद्य या मिश्रित गद्य-पद्य में लिखे हुए हैं।
ब्राह्मण शास्त्रज्ञों में प्रमुख हैं अग्निरसअपस्तम्भअत्रिबॄहस्पतिबौधायनदक्षगौतमवत्स,हरितकात्यायनलिखितमनुपाराशरसमवर्तशंखशत्तपऊषानसवशिष्ठविष्णुव्यासयज्ञवल्क्य तथा यम। ये इक्कीस ऋषि स्मॄतियोंके रचयिता थे। स्मॄतियों में सबसे प्राचीन हैं अपस्तम्भ, बौधायन, गौतम तथा वशिष्ठि।
उपजाति ब्राह्मण :
ब्राह्मणों को सम्पूर्ण भारतवर्ष में विभिन्न उपनामों से जाना जाता है, जैसे पूर्वी उत्तर प्रदेश में त्रिवेदी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान के कुछ भागों में खाण्डल विप्र, ऋषीश्वर (GOUR),वशिष्ठ, सनाढ्य ब्राह्मणत्यागी अवध (मध्य उत्तर प्रदेश) तथा मध्यप्रदेश के बुन्देलखंड से निकले जिझौतिया ब्राह्मण,रम पाल मध्य प्रदेश में कहीं कहीं वैष्णव (बैरागी)(, बाजपेयी, बिहार व बंगाल में भूमिहार, जम्मू कश्मीर, पंजाब व हरियाणा के कुछ भागों में महियाल, मध्य प्रदेश व राजस्थान में गालव, गुजरात में श्रीखण्ड,भातखण्डे अनाविल, महाराष्ट्र के महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण, मुख्य रूप से देशस्थ, कोंकणस्थ , दैवदन्या, देवरुखे और करहाड़े है. ब्राह्मणमें चितपावन एवं कार्वे, कर्नाटक में अयंगर एवं हेगडे, केरल में नम्बूदरीपाद, तमिलनाडु में अयंगरएवं अय्यर, आंध्र प्रदेश में नियोगी एवं राव, उड़ीसा में दासएवं मिश्र आदि, बिहार में मैथिल ब्राह्मण आदि तथा राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बिहार में शाकद्वीपीय(मग)कहीं उत्तर प्रदेश में जोशी जाति भी पायी जाती है। [1]आदि।

ब्राह्मणों में कई जातियां है।इससे मूल कार्य व स्थान का पता चलता है सामवेदी=ये सामवेद गायन करने वाले लोग थे इसमे सभी वर्णो के व्यक्ति सम्मिलित थे।ये राजाओ के यहाँ गायकी का कार्य करते थे।कालांतर में ये ब्राह्मण हो गए। अग्निहोत्री =अग्नि में आहुति देने वाला।इसमे सभी जातियों के लोग सम्मिलित थे ।क्योंकि शूद्रों को छोड़ कर अन्य सभी जातियों को अग्निहोत्र करना आवश्यक था। त्रिवेदी=वे लोग जिन्हें तीन वेदों का था ज्ञान वे त्रिवेदी है चतुर्वेदी=जिन्हें चारों वेदों का ज्ञान था।वेलोग चतुर्वेदी हुए। वेदी=जिन्हें वेदी बनाने का ज्ञान था वे वेदी हुए। 
खानपान :
ब्राह्मण मांस शराब का सेवन जो धर्म के विरुद्ध हो वो काम नहीं करते हैं। ब्राह्मण सनातन धर्म के नियमों का पालन करते हैं। जैसे वेदों का आज्ञापालन, यह विश्वास कि मोक्ष तथा अन्तिम सत्य की प्राप्ति के अनेक माध्यम हैं, यह कि ईश्वर एक है किन्तु उनके गुणगान तथा पूजन हेतु अनगिनत नाम तथा स्वरूप हैं जिनका कारण है हमारे अनुभव, संस्कॄति तथा भाषाओं में विविधताएं। ब्राह्मण सर्वेजनासुखिनो भवन्तु(सभी जन सुखी तथा समॄद्ध हों) एवं वसुधैव कुटुम्बकम(सारी वसुधा एक परिवार है) में विश्वास रखते हैं। सामान्यत: ब्राह्मण केवल शाकाहारी होते हैं (बंगाली, उड़ीया तथा कुछ अन्य ब्राह्मण तथा कश्मीरी पन्डित इसके अपवाद हैं)।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

How to improve your eye sight , home tips to improve eye focus

व्यायाम कुछ ऐसा है कि आपको बैठ जाना है और अपने ठीक सामने दीवार पे कोई बिंदु बना लीजिए, उसे देखना है बिना पलक झपकाए । या फिर इससे भी अच्छा है कि आप पेंसिल की नोक से भी ऐसा कर सकते हैं। मैंने पेंसिल की नोक से ही किया था । अब आपको उस नोक को देखते रहना है और याद रहे पलक नहीं झपकनी चाहिए । पेंसिल की नोक कुछ दूर रखिए जैसे पहले आधे हाथ की दूरी बाद में कुछ दिनों बाद जब आधे हाथ की दूरी पर साफ दिखाई देने लगे नोक तो दूरी बढ़ा दीजिए । ऐसे ही दूरी बढ़ाते जाइएगा कुछ दिनों के अंतराल में जब साफ दिखाई देने लगे नोक । आपकी आंखों में जलन होगी और आंखों से पानी आयेगा पर देखते रहिए । जितनी देर आप बिना पलक झपकाए देख सकें देखें । जब आंख अपने आप बंद हो जाए तब ही बंद करिए । फिर कुछ देर आंखों को आराम दीजिए । फिर यही दोहराइए । कम से कम 10 मिनट ये व्यायाम रोज करिए । 20 दिनों में ही आपको फर्क दिखने लगेगा । मुझे अब घड़ी में अंक नजर आने लगे थे । मैंने ये किया है और मुझे फायदा हुआ है । आप भी प्रयास करें । पर इस व्यायाम को छोड़ना नहीं है । करते रहना है हमेशा । अगर आप ने 10 दिन किया और फिर छोड़ दिया तो आपकी आंख फिर वही प...

ठंडे पानी के बर्तन के बाहर पानी की बूंदे आने का पीछे का विज्ञान ( Science dicovery facts)

ठंडे पानी से भरे स्टील के बर्तन के बाहर पानी की बूंदे क्यों आती है --- गर्मियों के मौसम में हम देखते हैं की किसी पानी की गिलास में जब हम किसी पात्र में हम ठंडा पानी डाल देते हैं तो उस पत्र के बाहर पानी की बूंदे जमा हो जाती हैं और यह बूंदे उस स्टील या प्लास्टिक की बोतल से बाहर के वातावरण से आती हैं यह गिलास बाहरी वातावरण की बूंदे होती है जो संगठित होकर गिलास के बाहरी हिस्से पर जमा हो जाती हैै|    तो इसके पीछे का विज्ञान क्या है इसके बारे में हम जानेंगे तो दोस्तों विज्ञान बहुत ही आसान सरल और रोचक है अगर हम इसे ध्यान से पढ़ें समझें तो यह मैं बहुत ही अच्छा लगता है तो विज्ञान में रुचि होना और विज्ञान के मूलभूत चीजों के बारे में जानकारी रखना ही हमें इस चीज के बारे में उत्तर दे देगा तो सबसे पहले जब हम किसी कांच की गिलास या स्टील की गिलास में पानी डालते हैं ठंडा पानी पानी ठंडा होने चाहिए डालते हैं तो हमारे वातावरण में मौजूद जो नमी होती है वह उस कांच या प्लास्टिक की बोतल के ठंडी बाहरी सतह से टकराकर बूंद के रूप वाष्प संगठित होने लगती है कांच के गिलास के पास आने पर क्योंकि कांच गिलास में...

Rajasthan Gk ( general knowledge Rajasthan ) Compition level 12+ question : infinity studies

Answer Question in Comm ent :) 1.कावड़ किसे कहा जाता हैं ? (a) इसमें कई द्वार बने होते हैं (b) यह एक मंदिरनुमा लकड़ी की आकृति है (c) यह लाल रंग से रंगी जाती हैं (d) उपर्युक्त सभी 2.जैसलमेर में स्थित हैं ? (a) पटवों की हवेल...