science facts लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
science facts लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

क्यों तैरते है पानी में जहाज़ : science facts

      विज्ञान की दुनिया अनोखी और रोचक है , आप इसके बारे में जितना जानो कम ही है ।
 
   जहाज़ इतने बड़े और लोहे के बने होते है और इनका वजन कई टन में होता है लेकिन आप देखते है ये नदी हो या बड़ा अथाह समुद्र लहरे हो या स्थिर जल उसमे तैरते रहते है आप को प्रशन होता होगा की ये क्यों तैरते है ? तो आपको ये सब के लिए विज्ञान के उत्प्लावन बल के सिद्धान्त अर्थार्त 'आर्किमिडीज़ के सिद्धान्त' का ज्ञान होना चाइए ।

  'आर्किमिडीज़ का सिद्धान्त' : आर्किमिडीज़ ने कहा की अगर कोई वस्तु पानी में डूबी है या आधी डूबी है तो वह पानी में तभी डूबेगी जब उसके द्वारा हटाया गया पानी का भार उसके भार से कम हो , यानि अगर वह उतना पानी हटा देती है तो वह पानी में तैरती रहेगी ।
  साथ में यह घनत्व का भी अहम् योगदान है अगर किसी वस्तु का घनत्व अधिक है और एरिया सरफेस कम घेरती है तो वह पानी में कम फैलेगी और उसके द्वारा डूबने की आशंका ज्यादा होगी उसकी आक्रति उसके डूबने में योगदान देगी ।

    पानी के जहाज़ की आक्रति इसी तरह बनाई जाती है की वह  अपने वजन के बराबर पानी हटाती है और सतह पर तैरती रहती है ।

अगर हम कोई लोहे की गेंद या सुई को जल में डाले तो वह डूब जायेगी क्योकि वह घनत्व में पानी के घनत्व से ज्यादा होगी और आर्किमिडीज़ के सिद्धान्त से वह उतना पानी नही हटा पायेगी और डूब जायेगी ।

आपको यह आर्टिकल केसा लगा

क्या चाँद पर वायुमंडल है ?? : Interesting Science facts

          _____चाँद पर वायुमंडल_____




   विज्ञान की दुनिया अनोखी और रोचक है यह जितनी देखी खोजी जाती है उतना ही इसमें विस्तार आता जाता है यह उसी तरह है जेसे हम रेत के पर्वत का एक कण उठा रहे हो । विज्ञान जितना मजेदार और रोचक है उतना समझने वाला विषय भी है तो आज का विषय है अपने "चाँद का वायुमंडल" |
          हा तो क्या वायुमंडल है ? अगर है तो वह दिखाई क्यों नही देता है और अगर नही है तो उसके पीछे का वैज्ञानिक कारण क्या है ?? यही सब आज हम जानेंगे !!
           पहले तो आप सब को पता होगा की वायुमंडल है क्या 'वायुमंडल एक गैसों का समूह है जो ग्रह के चारो और मौजूद रहता है और एक परत बनाता है और वह परत घनत्व में अलग अलग होती है जेसे जेसे हम वायुमंडल में घुसते चले जाते है वह परत उतनी सघन होती चली जाती है  जेसे आप समझ ही गए होंगे की जेसे जेसे धरती के ऊपर जाते है हवा की सघनता घटती जाती है क्योकि वहाँ कई गेंस मौजूद नही रहती है जेसे 'ऑक्सीजन' ।
   
         अब वायुमंडल क्यों और कैसे बनता है जब किसी ग्रह का गुरुत्व का आकर्षण लगता है और उसके भीतर गैसों के कण गति करते है तो उनकी गति के कारण वेग उत्पन्न होता है और अगर वह वेग उस ग्रह के पलायन वेग से ज्यादा हो जाते है तो वह गैस के कण उस ग्रह के बाहर निकल जाते है अब ये पलायन वेग क्या है?
   पलायन वेग वह वेग है जो किसी कण को बाह्य सौर मंडल में जाने के लिए किसी कण को चाइए होता है |
धरती का पलायन वेग 11.2km/sec है और धरती पर मौजूद गैसों का वेग लगभग 3 या 2 km/sec होगा जो उन्हें पलायन करने के बराबर वेग नही दे पाता है और वे वही रह जाती है वायुमंडल का निर्माण करती है ।
अब आती है चाँद की बात तो चाँद का पलायन वेग तो वहाँ गुरुत्व का आकर्षण कम होना के कारण पलायन वेग 2.5 km/sec* के आसपास है (वैज्ञानिक मान नही है) और वहाँ की गैसों का वेग 3 या 4km/sec है जो आसानी से सौर मंडल में पलायन कर सकती है इसलिए वे वहाँ वायुमंडल नही बना पाते है
और यही कारण है की चाँद का वायुमंडल नही बन पाता है |
और विज्ञान की रोचक बातो के लिए आप अपने विचार लिखे
आपको यह लेख केसा लगा यह भी आप बता सकते है
©■
    

क्या दूसरे ग्रह के लोग धरती पर मौजूद है या थे ??

विज्ञान की दुनिया एक असीम असंख्य सीमा का ज्ञान है , जहा जा पाना और उसे पा पाना उसी तरह असंभव सा लगता है जैसे सूरज के पास जा पाना ।  अब आज का...