सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

hariyalo rajasthan अभियान राजस्थान ! जाने

हरियालो राजस्थान योजना राजस्थान सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसका उद्देश्य राज्य को हरित और सुंदर बनाना है। इस योजना के तहत, राज्य सरकार वृक्षारोपण, जल संचयन और अन्य पर्यावरण संबंधी कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। *मुख्य उद्देश्य:* - राज्य में वृक्षारोपण को बढ़ावा देना और वन क्षेत्र को बढ़ाना - जल संचयन और जल संरक्षण को प्रोत्साहित करना - पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए काम करना - राज्य को सुंदर और हरित बनाना *कार्यक्रम और गतिविधियाँ:* - वृक्षारोपण अभियान: राज्य सरकार वृक्षारोपण अभियान चला रही है, जिसमें लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। - जल संचयन: राज्य सरकार जल संचयन के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रही है, जैसे कि वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण। - पर्यावरण संरक्षण: राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रही है, जैसे कि प्रदूषण नियंत्रण और वन संरक्षण। *लाभ:* - राज्य को हरित और सुंदर बनाने में मदद मिलेगी - पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी - जल संचयन और जल संरक्षण में मदद मिलेगी - लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागर...

Current affairs India for Online Exam [ RPSC Exam , SSC exam, bank exam ]

✅Current Affairs [ Current Affairs | Today Current Affairs GK | Current Affairs 2020
Latest Current Affairs 2020 for Banking, SSC, UPSC & All Competitive Exams
~~~~~~~~~~👇👇👇👇👇~~~~~
1.निम्न में किस देश ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए चीनी ऐप्स iQiyi और Tencent पर बैन लगा दिया है?
a. ताइवान✔️
b. इराक
c. ईरान
d. पाकिस्तान

2.किस राज्य सरकार ने सभी सेवारत व सेवानिवृत्त सैनिकों को ग्राम पंचायत प्रॉपर्टी टैक्स से छूट देने का फैसला किया है?
a. बिहार
b. पंजाब
c. महाराष्ट्र✔️
d. राजस्थान

3.गूगल ने भारत में रोजगार आवेदन हेतु निम्न में से किस ऐप को लॉन्च किया है?
a. कोरमो जॉब्स ऐप✔️
b. एनजीपे जॉब्स ऐप
c. बाइहटके ऐप
d. प्रवासी रोजगार ऐप

4.Dream 11 ने कितने करोड़ रुपये में IPL 2020 सीजन के लिए स्पॉन्सरशिप राइट्स खरीदे हैं?
a. 122 करोड़ रुपये
b. 322 करोड़ रुपये
c. 282 करोड़ रुपये
d. 222 करोड़ रुपये✔️

5.किस आईआईटी संस्था ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रस्तावों को अपनाते हुए अपने परिसर में शास्त्रीय एवं लोक कला अकादमी की शुरुआत की है?
a. आईआईटी कानपुर
b. आईआईटी खड़गपुर✔️
c. आईआईटी दिल्ली
d. आईआईटी मद्रास

6.स्पोर्ट्स आईवियर ब्रांड "Oakley" ने किस भारतीय क्रिकेटर को भारत में दो साल के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है?
a. विराट कोहली
b. रोहित शर्मा✔️
c. रविन्द्र जडेजा
d. सचिन तेंदुलकर

7.स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के अनुसार, निम्नलिखित मे से सबसे साफ शहर कौन सा हैं?
a. इंदौर ✔️
b. चंडीगढ़
c. रायपुर
d. पुणे

8.किस देश की महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर लौरा मार्श ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान कर दिया है?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. न्यूजीलैंड
c. इंग्लैंड✔️
d. वेस्टइंडीज

9.निम्नलिखित में से कौन सी सबसे तेज चार्ज होने वाली विद्युत् वाहन हैं?
a. टेस्ला ✔️
b. लूसिड एयर सेडान 
c. रेवा 
d. विद्युत 

10.जापान की डबल ओलंपिक विजेता आयका ताकाहशी ने हाल ही में किस खेल से सन्यास लिया?
a. टेनिस
b. बैडमिंटन✔️
c. टेबल टेनिस
d. स्क्वाश

उत्तर-👇🇮🇳

1.a. ताइवान
ताइवान ने चीनी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म iQiyi और Tencent के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. ताइवान के आर्थिक मामलों के मंत्रालय ने कहा कि यह कदम चीनी मीडिया कंपनियों के प्रभाव वाली सहायक कंपनियों के माध्यम से ताइवान में अपनी सामग्री भेजने से रोकने हेतु उठाया गया है. ताइवान की तरफ से कहा गया है कि इस फैसले के बाद व्यक्तियों, कंपनियों और अन्य संगठनों को चीन में इंटरनेट के माध्यम से आने वाली सामग्री को 3 सितंबर से देश में प्रतिबंधित कर देगा.

2.c. महाराष्ट्र
महाराष्ट्र सरकार ने सभी सेवारत व सेवानिवृत्त सैनिकों को ग्राम पंचायत प्रॉपर्टी टैक्स से छूट देने का फैसला किया है. अभी तक रक्षा वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिकों या उनके आश्रितों को ग्राम पंचायत प्रॉपर्टी टैक्स से छूट दी जाती थी. महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दादाजी भूसे की सलाह पर अब छूट का दायरा सभी सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए बढ़ाया गया है. 

3.a. कोरमो जॉब्स ऐप
गूगल भारत में एक ऐप लेकर आ रही है, जिसकी मदद से लोगों को नौकरी ढूंढने और उसके लिए अप्लाई करने में आसानी होगी. इस एंड्रायड ऐप का नाम 'कोरमो जॉब्स' होगी. गूगल के इस ऐप के जरिए देशभर में खाली पदों को तलाशने में मदद मिलेगी. इस ऐप से नौकरी तलाश करने वालों को मदद मिलेगी और वे भारत में अपनी पसंद की नौकरियां तलाश कर सकेंगे और आवेदन कर सकेंगे.

4.d. 222 करोड़ रुपये
ड्रीम 11 ने चीनी कंपनी VIVO की जगह लगभग साढ़े चार महीने के लिए टाइटल प्रायोजन का अधिकार हासिल किया. ये कॉन्ट्रैक्ट 18 अगस्त से 31 दिसंबर 2020 तक के लिए है. ड्रीम 11 पिछले कुछ वर्षों से आईपीएल के प्रायोजन से जुड़ा है. उल्लेखनीय है कि इस बार आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक इस साल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जाएगा.

5.b. आईआईटी खड़गपुर
आईआईटी खड़गपुर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रस्तावों को अपनाते हुए अपने परिसर में शास्त्रीय एवं लोक कला अकादमी की शुरुआत की है. इसके साथ ही शास्त्रीय और लोक कला अकादमी शुरू करने वाला आइआइटी खड़गपुर देश का पहला संस्थान बन गया है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में इस तरह की अकादमी को शुरू करने का उद्देश्य संस्थान के छात्र-छात्रओं की रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देना है.

6.b. रोहित शर्मा
स्पोर्ट्स आईवियर ब्रांड ‘Oakley’ ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को भारत में दो साल के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है. इस साझेदारी के तहत, रोहित शर्मा विशेष रूप से स्पोर्ट्स लेंस के लिए तैयार किए गए पेटेंटेड प्रेज़ तकनीक से लैस ‘ओकले’ आईवियर पहने होंगे. इस साझेदारी में रोहित शर्मा पिच पर और पिच से दूर ब्रांड के प्रदर्शन पर नज़र रखेंगे. वह विराट कोहली, युवराज सिंह और मिलिंद सोमन की श्रेणी में शामिल हो चुके हैं, जिन्होंने पहले ब्रांड का समर्थन किया है.

7.a. इंदौर 
स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के अनुसार, मध्य प्रदेश का इंदौर शहर देश भर में लगातार चौथी बार सबसे साफ शहर घोषित किया गया हैं. स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत केंद्र द्वारा कराया जाने वाला सफाई को ले कर एक वार्षिक सर्वेक्षण हैं.

8.c. इंग्लैंड
इंग्लैंड विश्व कप विजेता ऑलराउंडर लौरा मार्श ने क्रिकेट के सभी फोर्मट्स से संन्यास लेने की घोषणा की है. वे साल 2017 में विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड महिला टीम की प्रमुख सदस्य थी. लौरा मार्श ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के दौरान 9 टेस्ट, 103 वनडे और 67 T20I मैच खेले. वह सभी प्रारूपों में कुल 1,588 रन बनाए और 217 विकेट भी हासिल किए. उन्होंने 2006 में टेस्ट में अपने करियर की शुरुआत एक तेज गेंदबाज के रूप में की लेकिन बाद में उन्होंने स्पिन गेंदबाजा के रूप में करियर को आगे बढ़ाया.

9.a. टेस्ला
हाल ही में टेस्ला को टक्कर देने के लिए लूसिड एयर ने सबसे तेज चार्ज होने वाली विद्युत वाहन का अनावरण किया. यदि नेवार्क-स्थित कंपनी की माने तो, यह विद्युत वाहन मात्र 20 मिनट के चार्ज पर 500 किलोमीटर तक की यात्रा पूरी कर सकती हैं. एयर सेडान की ड्राइविंग रेंज लगभग 830 किलोमीटर हैं.

10.b. बैडमिंटन
जापान की डबल ओलंपिक विजेता अयाका ताकाहाशी ने हाल ही मे बैडमिंटन के खेल से सन्यास लेने की घोषणा की. ताकाहाशी ने मात्सुतोमो के साथ मिलकर 2016 में रियो ओलंपिक में डेनमार्क की क्रिस्टिना पेडरसन और कामिला रिट्टर जुहल को हराकर महिलाओं के युगल स्वर्ण पदक जीता था. अयाका ताकाहाशी ने अपनी जोड़ीदार मिसाकी मात्सुतोमो के साथ ओलंपिक में बैडमिंटन में जापान को सबसे पहला गोल्डा मेडल दिलाया था.

✅Current Affairs [ Current Affairs | Today Current Affairs GK | Current Affairs 2020
Latest Current Affairs 2020 for Banking, SSC, UPSC & All Competitive Exams

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्राचीन काल में ऊंचे शिखरों वाले मंदिरों का निर्माण केसे हुआ (How Ancient Temple's Built)

प्राचीन धरोहरों और मंदिरों का शिखर केसे बने जाने ---- प्राचीन काल के मंदिरों और राज प्रसादो को ऊंचे पहाड़ी शिखरों पर बना देखकर ऐसा लगता है की आखिर हमारे पूर्वजों के पास ऐसे क्या हुनर रहे होंगे की उन्होंने ऐसे महान कलाकृति बनाई है उसके उदाहरण है अंकोरवाट का मंदिर, राजा भोज मंदिर, मिस्त्र के पिरामिड,राजस्थान और दक्षिण भारत के आज से 1000 साल पुराने सभी मंदिर। जो बेसर शैली, द्रविड़ शैली और नागर शैली में निर्मित तो होते थे लेकिन उनके निर्माण में ऊंचे शिखरों और पहाड़ी पर निर्माण के समय पत्थर को पहुंचाना आखिर किस तरह होता होगा।  तो दोस्तो पहले मंदिर और उसके निर्माण का डिजाइन बनाया जाता होगा जिससे क्षेत्र का अंदाजा हो जाए फिर वहा उच्च कारीगरों का दल बुलाया जाता होगा जो उस डिजाइन अनुरूप पत्थर और चट्टान समायोजन कर सके। मंदिर के पत्थरोको तराशकर हाथियो की सहायता से ऊपर शिखर तक पहुंचाया जाता होगा। जैसलमेर का किले का वीडियो youtube video लेकिन शिखर तक  पहुंचने के लिए रैंप की निर्माण होता होगा जिसका ढाल बहुत कम रहता होगा जिससे इन रैम्प की लंबाई शिखर की ऊंचाई अनुसार बढ़ जाती होगी।...

नवजागरण के जनक और आज़ादी के सच्चे सेनानायक

🔰 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सुभाष चंद्र बोस की भूमिका 🔰 ================================ 🔹 बोस को 1925 में राष्ट्रवादी गतिविधियों के लिए मांडले में जेल भेज दिया गया। वह 1927 में रिहा हुए और INC के महासचिव बने। 🔹 उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के साथ काम किया (14 नवंबर - 1889 को जन्म) और दोनों कांग्रेस पार्टी के युवा नेता बन गए, जो लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहे थे। 🔹 उन्होंने पूर्ण स्वराज की वकालत की और इसे हासिल करने के लिए बल प्रयोग के पक्ष में थे। 🔹 गांधी के साथ उनके मतभेद थे और वे स्वतंत्रता के लिए एक उपकरण के रूप में अहिंसा के लिए उत्सुक नहीं थे। 🔹 बोस के लिए खड़ा था और 1939 में पार्टी के अध्यक्ष चुने गए, लेकिन गांधी के समर्थकों के साथ मतभेद के कारण उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया। 🔹 बोस की विचारधारा समाजवाद और वामपंथी अधिनायकवाद की ओर झुकी। उन्होंने 1939 में कांग्रेस के भीतर एक धड़े के रूप में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन किया। 🔹 द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत में, बोस ने युद्ध में घसीटने से पहले भारतीयों से परामर्श न करने के लिए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्...

10 famous Indian King

Here are 10 of the most famous Indian kings in history: 1. Ashoka the Great (304–232 BCE) - Emperor of the Maurya Dynasty, known for his conversion to Buddhism and promotion of peace and welfare. 2. Akbar the Great (1542–1605) - Emperor of the Mughal Empire, known for his religious tolerance, administrative reforms, and cultural advancements. 3. Chandragupta Maurya (340–298 BCE) - Founder of the Maurya Dynasty and the first emperor to unify much of India. 4. Shivaji Maharaj (1630–1680) - Founder of the Maratha Empire and known for his guerrilla warfare tactics against the Mughal Empire. 5. Tipu Sultan (1751–1799) - The Tiger of Mysore, known for his resistance against British colonialism in South India. 6. Raja Raja Chola I (947–1014 CE) - A renowned emperor of the Chola Dynasty, known for his architectural achievements and naval conquests. 7. Krishnadevaraya (1471–1529) - Emperor of the Vijayanagara Empire, known for his patronage of arts, literature, and advancements in administ...