सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

hariyalo rajasthan अभियान राजस्थान ! जाने

हरियालो राजस्थान योजना राजस्थान सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसका उद्देश्य राज्य को हरित और सुंदर बनाना है। इस योजना के तहत, राज्य सरकार वृक्षारोपण, जल संचयन और अन्य पर्यावरण संबंधी कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। *मुख्य उद्देश्य:* - राज्य में वृक्षारोपण को बढ़ावा देना और वन क्षेत्र को बढ़ाना - जल संचयन और जल संरक्षण को प्रोत्साहित करना - पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए काम करना - राज्य को सुंदर और हरित बनाना *कार्यक्रम और गतिविधियाँ:* - वृक्षारोपण अभियान: राज्य सरकार वृक्षारोपण अभियान चला रही है, जिसमें लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। - जल संचयन: राज्य सरकार जल संचयन के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रही है, जैसे कि वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण। - पर्यावरण संरक्षण: राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रही है, जैसे कि प्रदूषण नियंत्रण और वन संरक्षण। *लाभ:* - राज्य को हरित और सुंदर बनाने में मदद मिलेगी - पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी - जल संचयन और जल संरक्षण में मदद मिलेगी - लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागर...

राजस्थान की प्रसिद्ध साहित्यिक कृतियां

Special RAS MAINS EXAM

राजस्थानी साहित्य की कुछ प्रमुख रचनाएँ  (पार्ट- 1)

▪️पृथ्वीराज रासौ (चन्दबरदाई) : इसमें अजमेर के अन्तिम चैहान सम्राट- पृथ्वीराज चौहान तृतीय के जीवन चरित्र एवं युद्धों का वर्णन। यह पिंगल में रचित वीर रस का महाकाव्य है। माना जाता है कि चन्द बरदाई पृथ्वीराज चैहान का दरबारी कवि एवं मित्र था।

▪️खुमाण रासौ ( दलपत विजय ) : पिंगल भाषा के इस ग्रन्थ में मेवाड़ के बप्पा रावल से लेकर महाराजा राजसिंह तक के मेवाड़ शासकों का वर्णन है।

▪️विरूद छतहरी, किरतार बावनौ (कवि दुरसा आढ़ा) : विरूद् छतहरी महाराणा प्रताप को शौर्य गाथा है और किरतार बावनौ में उस समय की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बतलाया गया है। दुरसा आढ़ा अकबर के दरबारी कवि थे। इनकी पीतल की बनी मूर्ति अचलगढ़ के अचलेश्वर मंदिर में विद्यमान है।

▪️बीकानेर रां राठौड़ा री ख्यात (दयालदास सिंढायच) : दो खंडोे के ग्रन्थ में जोधपुर एवं बीकानेर के राठौड़ों के प्रारंम्भ से लेकर बीकानेर के महाराजा सरदार सिंह सिंह के राज्यभिषेक तक की घटनाओं का वर्णन है !

▪️सगत रासौ (गिरधर आसिया) : इस डिंगल ग्रन्थ में महाराणा प्रताप के छोटे भाई शक्तिसिंह का वर्णन हे। यह 943 छंदों का प्रबंध काव्य है। कुछ पुस्तकों में इसका नाम सगतसिंह रासौ भी मिलता है।

▪️हम्मीर रासौ (जोधराज) : इस काव्य ग्रन्थ में रणथम्भौर शासक राणा चौहान की वंशावली व अलाउद्दीन खिलजी से युद्ध एवं उनकी वीरता आदि का विस्तृत वर्णन है।
▪️पृथ्वीराज विजय (जयानक) : संस्कृत भाषा के इस काव्य ग्रन्थ में पृथ्वीराज चैहान के वंशक्रम एवं उनकी उपलब्धियाँ का वर्णन किया गया है। इसमें अजमेर के विकास एवं परिवेश की प्रामाणिक जानकारी है।

▪️अजीतोदय (जगजीवन भट्ट) : मुगल संबंधों का विस्तृत वर्णन है। यह संस्कृत भाषा में है।

▪️ढोला मारू रा दूहा (कवि कल्लोल) : डिंगलभाषा के शृंगार रस से परिपूर्ण इस ग्रन्थ में ढोला एवं मारवणी का प्रेमाख्यान है।

▪️गजगुणरूपक (कविया करणीदान) : इसमें जोधपुर के महाराजा गजराज सिंह के राज्य वैभव तीर्थयात्रा एवं युद्धों का वर्णन है। गाडण जोधपुर महाराजा गजराज सिंह के प्रिय कवि थे।

▪️ सूरज प्रकास (कविया करणीदान) : इसमें जोधपुर के राठौड़ वंश के प्रारंभ से लेकर महाराजा अभयसिंह के समय तक की घटनाओं का वर्णन है। साथ ही अभयसिंह एवं गुजरात के सूबेदार सरबुलंद खाँ के मध्य युद्ध एवं अभयसिंह की विजय का वर्णन हे।

▪️एकलिंग महात्म्य (कान्हा व्यास) : यह गुहिल शासकों की वंशावाली एवं मेवाड़ के राजनैतिक व सामाजिक संगठन की जानकारी प्रदान करता है।

▪️ मूता नैणसी री ख्यात तथा मारवाड़ रा परगना री विगत (मुहणौत नैणसी) : जोधपुर महाराजा जसवंतसिंह प्रथम के दीवान नैणसी की इस कृति में राजस्थान के विभिन्न राज्यों के इतिहास के साथ-साथ समीपवर्ती रियासतों (गुजरात, काठियावाड़, बघेलखंड आदि) के इतिहास पर भी अच्छा प्रकाश डाला गया है। नैणसी को राजपूताने का ‘अबुल फ़जल‘ भी कहा गया है। 'मारवाड़ रा परगना री विगत' को 'राजस्थान का गजेटियर' कह सकते हैं ! 

▪️ पद्मावत (मलिक मोहम्मद जायसी) : 1543 ई, लगभग रचित इस महाकाव्य में अलाउद्दीन खिलजी एवं मेवाड़ के शासक रावल रतनसिंह की रानी पद्मिनी को प्राप्त करने की इच्छा थी।

▪️ विजयपाल रासौ (नल्ल सिंह) : पिंगल भाषा के इस वीर-रसात्मक ग्रन्थ में विजयगढ़ (करौली) के यदुवंशी राजा विजयपाल की दिग्विजय एवं पंग लड़ाई का वर्णन है। नल्लसिंह सिरोहिया शाखा का भाट था और वह विजयगढ़ के ययुवंशी नरेश विजयपाल का आश्रित कवि था।

▪️नागर समुच्चय (भक्त नागरीदास) : यह ग्रन्थ किशनगढ़ के राजा सावंतसिंह (नागरीदास) की विभित्र रचनाओं का संग्रह है सावंतसिंह ने राधाकृष्ण की प्रेमलीला विषयक श्रृंगार रसात्मक रचनाएँ की थी।

▪️हम्मीर महाकाव्य (नयनचन्द्र सूरि) : संस्कृत भाषा के इस ग्रन्थ में जैन मुनि नयनचन्द्र सूरि ने रणथम्भौर के चैहान शासकों का वर्णन किया है।

▪️ वेलि किसन रुक्मणी री (पृथ्वीराज राठौड़) : अकबर के नवरत्नों में से कवि पृथ्वीराज बीकानेर शासक रायसिंह के छोटे भाई तथा ‘पीथल‘ नाम से साहित्य रचना करते थे। इन्होंने इस ग्रन्थ में श्रीकृष्ण एवं रुक्मिणी के विवाह की कथा का वर्णन किया है। दुरसा आढ़ा ने इस ग्रन्थ को 'पाँचवा वेद' व '१९वाँ पुराण' कहा है।

▪️ कान्हड़दे प्रबन्ध (पद्मनाभ) : पद्मनाभ जालौर शासक अखैराज के दरबारी कवि थे। इस ग्रन्थ में इन्होंने जालौर के वीर शासक कान्हड़दे एवं अलाउद्दीन खिलजी के मध्य हुए यु़द्ध एवं कान्हड़दे के पुत्र वीरमदे अलाउद्दीन की पुत्री फिरोजा के प्रेम प्रसंग का वर्णन 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

General Science Question you Have must known [ सामान्य विज्ञान के प्रश्नोत्तर ]

Current Affairs | Today Current Affairs GK | Current Affairs 2020 Latest Current Affairs 2020 for Banking, SSC, UPSC & All Competitive Exams Current Affairs: Read and Download Daily, Monthly & Yearly Current Affairs in PDF for preparation of Banking Exams, SSC Exams, Railway, UPSC, IAS/PCS, UPPSC, rpsc, 🌺👉विज्ञान से सम्बंधित प्रश्न📚📚 🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁 1.: - मांसपेशियों में किस अम्ल के एकत्रित होने से थकावट आती है? Ans : - लैक्टिक अम्ल 2.: - अंगूर में कौन-सा अम्ल पाया जाता है? Ans : - टार्टरिक अम्ल 3.: - कैंसर सम्बन्धी रोगों का अध्ययन कहलाता है Ans : - -ऑरगेनोलॉजी 4.: - मानव शरीर में सबसे लम्बी कोशिका कौन-सी होती है? Ans : - तंत्रिका कोशिका 5.: - दाँत मुख्य रूप से किस पदार्थ के बने होते हैं? Ans : - डेंटाइन के 6.: - किस जंतु की आकृति पैर की चप्पल के समान होती है? Ans : - पैरामीशियम 7.: - केंचुए की कितनी आँखें होती हैं? Ans : - एक भी नहीं 8.: - गाजर किस विटामिन का समृद्ध स्रोत है? Ans : - विटामिन A 9.: - निम्न में से किस पदार्थ में प्रोटीन नहीं पाया जाता है? Ans : ...

2025 में करियर को लेकर अवसर और संभावनाएं

*2025 में करियर ग्रोथ: ट्रेंड्स और अवसर* जैसे ही हम 2025 में कदम रखते हैं, नौकरी का बाजार तेजी से बदल रहा है, जिसमें प्रौद्योगिकी की प्रगति, कार्यबल जनसांख्यिकी में बदलाव और उद्योगों के परिदृश्य में परिवर्तन शामिल हैं। इस गतिशील वातावरण में सफल होने के लिए, पेशेवरों को अनुकूलनीय, सक्रिय और निरंतर सीखने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। यहाँ कुछ प्रमुख ट्रेंड्स और अवसर हैं जो 2025 में करियर ग्रोथ को आकार देंगे: *शीर्ष विकास उद्योग:* 1. *आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग*: एआई और एमएल उद्योगों को बदलते रहेंगे, विकास, तैनाती और नैतिकता में नए नौकरी के अवसर पैदा करेंगे। 2. *साइबर सुरक्षा*: प्रौद्योगिकी की प्रगति के साथ, साइबर सुरक्षा खतरे बढ़ेंगे, जिससे खतरे का पता लगाने, घटना प्रतिक्रिया और सुरक्षा वास्तुकला में विशेषज्ञता वाले पेशेवरों के लिए उच्च मांग होगी। 3. *स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी*: स्वास्थ्य उद्योग में टेलीमेडिसिन, स्वास्थ्य सूचना विज्ञान और व्यक्तिगत चिकित्सा के कारण महत्वपूर्ण वृद्धि देखी जाएगी। 4. *नवीकरणीय ऊर्जा*: नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत अधिक महत्वपूर्ण हो जाएंगे, जिससे सौर, पवन औ...

राजस्थान के यूनेस्को द्वारा घोषित पर्यटन स्थल [ Unesco site's of rajasthan ]

राजस्थान के यूनेस्को द्वारा घोषित स्थल जो राजस्थान की शोभा बढ़ाते हैं उनके बारे में आज हम जानेंगे और वह हमारे आसपास कहां कहां कहां मौजूद है उनके बारे में हम पढ़ेंगे राजस्थान अपने राजस्थान अपने सांस्कृतिक और अमूल्य कलाओं के लिए प्रसिद्ध है और यहां के किले महल पूरे विश्व में अपनी अलग ही पहचान रखते हैं राजस्थान के वीरों की शौर्य गाथा है है तो सबने अपनी जीवन में उतारी है साथ ही साथ राजस्थान की  क्षत्राणी ने अपने आन बान और शान के लिए जो बलिदान दिए हैं वह इतिहास में दर्ज है राजस्थान अपनी अमूल्य धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है और विश्व में अपनी एक अलग ही पहचान बनाए हुए हैं तो यूनेस्को के द्वारा 8 रमणीय स्थल बताए हैं जिनकी हम आज जानकारी प्राप्त करें *1* चित्तौड़गढ़ दुर्ग - तो पहला जो दुर्ग है वह है चित्तौड़गढ़ दुर्ग तो यह दुर्ग उदयपुर जिले में मौजूद है और यह अपने विशालतम आकार और अपने उत्कृष्ट राजपूताना आर्किटेक्चर के लिए पहचाना गया है यह एक ऊंची पहाड़ी पर निर्मित दुर्ग है जो अपनी निर्माण कला के लिए विश्व प्रसिद्ध है इस दुर्ग को जल महल...